Skip to main content

25-26 सितम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स

25-26 सितम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स


1) “सिटिज़न एण्ड सोसायटी” (“Citizen and Society”) नामक नई पुस्तक, जिसका विमोचन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री ने 2 सितम्बर 2016 को किया, के लेखक कौन हैं? –हामिद अंसारी (उप-राष्ट्रपति)

2) अमेरिका (U.S.) में भारत के अगले राजदूत (Ambassador) के रूप में सितम्बर 2016 के दौरान किसका चयन किया गया? – नवतेज सरना (Navtej Sarna)

3) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किस नेता के जन्मशती समारोह (birth centenary celebrations) की शुरूआत 25 सितम्बर 2016 को केरल के कोझीकोड से की? – पण्डित दीनदयाल उपाध्याय

4) भारतीय स्पिनर रविचन्द्रन आश्विन (Ravichandran Ashwin) न्यूज़ीलैण्ड (New Zealand) के खिलाफ कानपुर के ग्रीनपार्क में चल रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन (25 सितम्बर 2016 को) किस उपलब्धि को हासिल करने के कारण चर्चा में आए? – वे टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 200 विकेट हासिल करने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए

5) अभी कुछ समय पहले लाँच किया गया नया “स्वच्छता हेल्पलाइन” (‘Swachhata Helpline’) नम्बर क्या है जिसका उल्लेख 25 सितम्बर 2016 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने अपने “मन की बात” सम्बोधन में किया? – 1969

Comments

Popular posts from this blog

भारत की नदियाँ

                            भारत की नदियाँ – भारत की नदियों को मुख्यत: कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है? – दो श्रेणियाँ A) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ और B) प्रायद्वीपीय नदियाँ – हिमालय से निकलने वाली सर्वप्रमुख तीन नदियाँ कौन सी हैं, जो भारत से बहती हैं? – गंगा, सिन्धु और ब्रह्मपुत्र – भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? – गंगा – इसकी भारत में लम्बाई लगभग 2,500 किमी है (हालांकि सिन्धु (3,200 किमी) और ब्रह्मपुत्र (2,900 किमी) नदियों की लम्बाई गंगा से अधिक है लेकिन भारत में बहने वाला भाग कम होने के कारण गंगा सबसे लम्बी नदी मानी जाती है) – गंगा का उद्गम स्थल क्या है? – गोमुख (उत्तराखण्ड) – गंगा को गोमुख से निकलने के बाद किस नाम से जाना जाता है? – भागीरथी – भागीरथी उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में किस नदी से मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है? – अलकनंदा (इसका अर्थ हुआ कि गंगा को गंगा नाम देवप्रयाग से मिलता है, जहाँ गंगा के प्रारंभिक स्वरूप भागीरथी का अलकनंदा से संगम होता है) – गंगा की प्रमुख सहायक नद...

29-30 अप्रैल 2017 करेण्ट अफेयर्स

1)  उदयपुर का वह 17-वर्षीय छात्र कौन है जिसने आईआईटी मुख्य प्रवेश परीक्षा (IIT Mains) में शत-प्रतिशत अंक (100% marks) हासिल कर यह कारनामा करने वाले पहले अभ्यर्थी बनने का गौरव हासिल किया है? –  कल्पित वीर वाल (K alpit Veerval) 2)  कोटक महिन्द्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने अपने जीवन बीमा व्यवसाय कोटक लाइफ (Kotak Life) में किस कम्पनी की 26% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है जिससे कोटक लाइफ पूरी तरह से कोटक महिन्द्रा समूह के नियंत्रण में आ जायेगी? –  ओल्ड म्यूचुअल (Old Mutual) 3)  कोका-कोला (Coca-Cola) द्वारा 28 अप्रैल 2017 को की गई घोषणा के अनुसार किसे कम्पनी के भारत एवं दक्षिण-पश्चिम एशिया परिचालन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? –  टी.के.के. कृष्णकुमार 4)  केन्द्र सरकार हवाई यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं बोर्डिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से एक नया प्रयास शुरू करने का रही है जिसमें यात्रियों की पहचान पूरी करने के लिए आधार कार्ड अथवा पासपोर्ट संख्या का इस्तेमाल किया जायेगा। इस प्रस्तावित प्रयास को क्या नाम दिया गया है? –  “डिज़ी यात...