Skip to main content

23-24 सितम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स

1) भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee – MPC) के लिए तीन बाहरी विशेषज्ञ सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा केन्द्र सरकार ने 22 सितम्बर 2016 को की। यह तीन सदस्य कौन हैं? – चेतन घाटे, पमी दुआ और रवीन्द्र धोलकिया
2) भारत (India) ने फ्रांस (France) से 36 राफेल (Rafale) लड़ाकू विमानों की सीधी खरीद के लिए एक ऐतिहासिक समझौता 23 सितम्बर 2016 को किया। विमान की कीमत को लेकर दोनों देशों के बीच चले वर्षों लम्बे गतिरोध के बाद हुए इस समझौते में सौदे का कुल मूल्य कितना है? – 58,000 करोड़ रुपए

विस्तार: भारत पूरी तरह से तैयार दो इंजन वाले 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए फ्रांस को 58,000 करोड़ रुपए (लगभग 7.8 अरब यूरो) का भुगतान करेगा। सौदे की 15% राशि अग्रिम भुगतान के रूप में अदा की जा रही है। सौदे के तहत भारत को विमान के कलपुर्जे तथा हथियार-प्रक्षेपास्त्र भी प्राप्त होंगे।

3) दिग्गज टेक कम्पनी गूगल (Google) ने 21 सितम्बर 2016 को अपने सबसे नवीनतम स्मार्ट मैसेजिंग ऐप (smart messaging app) को दुनिया भर में जारी कर दिया। इस ऐप (App) का नाम क्या है? – एलो (Allo)

4) भारतीय क्रिकेट इतिहास के 500वें टेस्ट मैच की शुरुआत 22 सितम्बर 2016 से किस स्थान पर हुई? –ग्रीन पार्क, कानपुर

5) अगले वर्ष अयोजित होने वाले 89वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के लिए किस फिल्म का चुनाव किया गया है? – “विसरानई” (तमिल)

6) केन्द्रीय कैबिनेट (Union Cabinet) ने 2016 के दौरान राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (National Mission for Clean Ganga – NMCG) की प्रकृति में परिवर्तन करते हुए उसे गंगा नदी (Ganga River) को प्रदूषित करने वालों पर जुर्माना लगाने का अधिकार प्रदान कर दिया। अभी तक यह अधिकार किस एकमात्र संस्था को प्राप्त था? – केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB)

7) भारत (India) और रूस (Russia) की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास (joint military exercise) “इन्द्र-2016” (‘Indra-2016’) 23 सितम्बर 2016 से रूस के किस स्थान पर शुरू हुआ? – प्रिमोर्स्की क्षेत्र (Primorsky Territory)

Comments

Popular posts from this blog

5-7 नवम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स

1)  केन्द्र सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए 5 नवम्बर 2016 को शुरू किए गए उस नए अभियान का क्या नाम है   जिसके तहत देश की 3 करोड़ गर्भवती महिलाओं को तमाम अत्याधुनिक प्रसव-पूर्व सुविधाएं (comprehen sive pre-pregnancy services) प्रदान करने का खाका खींचा गया है? –  “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” 2)  पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 6 नवम्बर 2016 को “जंग-ए-आज़ादी स्मृति स्थल” (‘Jang-e-Azadi Memorial’) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में पंजाब व पंजाबी समुदाय के योगदान तथा कुर्बानियों की याद दिलाने वाला यह स्मृति स्थल पंजाब के किस स्थान पर बनाया गया है? –  करतारपुर (Kartarpur) 3)  भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी (Women’s Asian Champions Trophy) का खिताब 6 नवम्बर 2016 को जीत लिया। उसने किस टीम को फाइनल में हराकर यह खिताब जीता? –  चीन (China) 4)  कौन सा राज्य नवम्बर 2016 के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून को अपने यहाँ लागू कर इस महत्वपूर्ण कानून को लागू करने वा...

कर्रेंट अफेयर्स

15-16 नवम्बर 2017 करेण्ट अफेयर्स 1)   केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 14 नवम्बर 2017 को पश्चिम बंगाल (West Bengal) को प्रसिद्ध मिठाई “रोसोगुल्ला” (“Rossogolla”) की विशिष्ठ पहचान से जोड़ते हुए उसे “जियोग्राफिकल इण्डिकेशन” (GI tag) प्रदान किया  और  यह स्वीकार किया कि इसका आविष्कार यहीं हुआ था। किस राज्य ने वर्ष 2015 में दावा किया था कि रोसोगुल्ला उसका आविष्कार है, जिसे अब खारिज कर दिया गया है? –   ओडीशा (Odisha)