Skip to main content
22 सितम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स-
1) एक महत्वपूर्ण निर्णय में केन्द्रीय मंत्रिमण्डल (Union Cabinet) ने रेल बजट (Rail Budget) का आम बजट (Union Budget) में विलय (merge) करने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी 21 सितम्बर 2016 को प्रदान कर रेल बजट को अलग प्रस्तुत करने की 92-वर्ष पुरानी परंपरा को समाप्त करने की घोषणा कर दी। रेल बजट के अलग अस्तित्व को समाप्त करने का निर्णय किस समिति की सिफारिश को ध्यान में रखकर लिया गया? – भारतीय रेल के पुनरोद्धार से सम्बन्धित बिबेक देबरॉय समिति
2) भारत में रेल बजट (Rail Budget) को पृथक रूप से पहली बार कब पेश किया गया था? – 1924 में
3) 21 सितम्बर 2016 को पेश एक रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (NBWL) ने अगस्त 2016 के दौरान किसी टाइगर रिज़र्व के बीच से निकलने वाली देश की पहली अंतर-राज्य नदियों को जोड़ने की परियोजना (India’s first inter-State river interlinking project) को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। यह परियोजना कौन सी है? – केन बेतवा परियोजना (Ken-Betwa Project)
4) कच्चे हीरों (raw diamonds) की आपूर्ति के व्यापार में संलग्न सार्वजनिक-निजी क्षेत्र के उस संयुक्त उपक्रम का क्या नाम है जिसे बंद करने (wind-up) के प्रस्ताव को आर्थिक मामलों पर गठित केन्द्रीय कैबिनेट की समिति (CCEA) ने 21 सितम्बर 2016 को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी? – हिन्दुस्तान डायमण्ड कम्पनी प्राइवेट लिमिटेड
5) सितम्बर 2016 के दौरान अदाणी समूह (Adani Group) ने 648 मेगावॉट (MW) क्षमता वाले विश्व के सबसे बड़े सौर-ऊर्जा संयंत्र (world’s largest solar power plant) को राष्ट्र को समर्पित किया। यह संयंत्र देश के किस राज्य में स्थापित किया गया है? – तमिलनाडु (Tamil Nadu)

Comments

Popular posts from this blog

भारत की नदियाँ

                            भारत की नदियाँ – भारत की नदियों को मुख्यत: कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है? – दो श्रेणियाँ A) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ और B) प्रायद्वीपीय नदियाँ – हिमालय से निकलने वाली सर्वप्रमुख तीन नदियाँ कौन सी हैं, जो भारत से बहती हैं? – गंगा, सिन्धु और ब्रह्मपुत्र – भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? – गंगा – इसकी भारत में लम्बाई लगभग 2,500 किमी है (हालांकि सिन्धु (3,200 किमी) और ब्रह्मपुत्र (2,900 किमी) नदियों की लम्बाई गंगा से अधिक है लेकिन भारत में बहने वाला भाग कम होने के कारण गंगा सबसे लम्बी नदी मानी जाती है) – गंगा का उद्गम स्थल क्या है? – गोमुख (उत्तराखण्ड) – गंगा को गोमुख से निकलने के बाद किस नाम से जाना जाता है? – भागीरथी – भागीरथी उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में किस नदी से मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है? – अलकनंदा (इसका अर्थ हुआ कि गंगा को गंगा नाम देवप्रयाग से मिलता है, जहाँ गंगा के प्रारंभिक स्वरूप भागीरथी का अलकनंदा से संगम होता है) – गंगा की प्रमुख सहायक नद...

29-30 अप्रैल 2017 करेण्ट अफेयर्स

1)  उदयपुर का वह 17-वर्षीय छात्र कौन है जिसने आईआईटी मुख्य प्रवेश परीक्षा (IIT Mains) में शत-प्रतिशत अंक (100% marks) हासिल कर यह कारनामा करने वाले पहले अभ्यर्थी बनने का गौरव हासिल किया है? –  कल्पित वीर वाल (K alpit Veerval) 2)  कोटक महिन्द्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने अपने जीवन बीमा व्यवसाय कोटक लाइफ (Kotak Life) में किस कम्पनी की 26% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है जिससे कोटक लाइफ पूरी तरह से कोटक महिन्द्रा समूह के नियंत्रण में आ जायेगी? –  ओल्ड म्यूचुअल (Old Mutual) 3)  कोका-कोला (Coca-Cola) द्वारा 28 अप्रैल 2017 को की गई घोषणा के अनुसार किसे कम्पनी के भारत एवं दक्षिण-पश्चिम एशिया परिचालन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? –  टी.के.के. कृष्णकुमार 4)  केन्द्र सरकार हवाई यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं बोर्डिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से एक नया प्रयास शुरू करने का रही है जिसमें यात्रियों की पहचान पूरी करने के लिए आधार कार्ड अथवा पासपोर्ट संख्या का इस्तेमाल किया जायेगा। इस प्रस्तावित प्रयास को क्या नाम दिया गया है? –  “डिज़ी यात...